कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नैशनल मॉनेटाइज़ेशन पाइपलाइन (एनएमपी) को लेकर कहा है, "लायक और नालायक बेटे में यही फर्क होता है। लायक बेटा जो विरासत में मिलता है उसे जोड़ता है और नालायक बेटा...उसे बेचकर...घी पीता है।" बकौल दिग्विजय, "यही फर्क है कांग्रेस और बीजेपी में।" वहीं, केंद्र सरकार कह चुकी है कि एनएमपी में संपत्तियां बेची नहीं जाएंगी।