दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की अस्थियां रामकुंड में की गईं विसर्जित; तस्वीरें आईं सामने

दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के परिवार के सदस्यों ने गुरुवार सुबह गोदावरी नदी के तट पर नासिक स्थित रामकुंड में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। इस धार्मिक विधि में उनके भतीजे आदिनाथ मंगेशकर, बहन आशा भोसले और अन्य परिजन मौजूद रहे। इससे पहले, परिवार और कुछ करीबी लोगों की उपस्थिति में एक छोटी प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।