निक कुछ बड़ा काम शुरू करने से पहले मुझे पूजा करने के लिए कहते हैं: प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि वह और उनके पति निक जोनस शादी में अपनी-अपनी संस्कृति भी लाए हैं। बकौल प्रियंका, "मैं घर पर बहुत पूजा करती हूं...जब भी हम कुछ बड़ा शुरू करते हैं तो निक हमेशा मुझे पहले पूजा करने को कहते हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा जीवन में हर अच्छी चीज़ की शुरुआत...पूजा से की है।"