नितिन गडकरी, राउत, महाराष्ट्र के विधायक दिल्ली में शरद पवार के घर रात्रिभोज में हुए शामिल

बीजेपी नेता नितिन गडकरी, शिवसेना नेता संजय राउत और महाराष्ट्र के विधायक मंगलवार को दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर रात्रिभोज में शामिल हुए। संसद में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए दिल्ली आए सभी दलों के विधायकों को पवार ने रात्रिभोज पर बुलाया था। गौरतलब है, राउत के आवास पर विधायक चाय पार्टी में भी शामिल हुए।