नियति ने हमारी योजनाओं को नकार दिया: श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर पति बोनी कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर उनके पति व फिल्ममेकर बोनी कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "हम 7 सितंबर 2008 को मिलान से वेनिस गए और शहर में बस कुछ ही घंटे बिताए...अधिक समय साथ रहने के लिए दोबारा वेनिस जाने की योजना थी...लेकिन नियति ने हमारी योजनाओं को नकार दिया।"