निर्देशक अली अब्बास ज़फर और उनकी पत्नी एलिसिया ज़फर के घर बेटी का जन्म हुआ है। अली अब्बास ज़फर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी अलीज़ा ज़हरा ज़फर के जन्म की जानकारी देते हुए लिखा, "हमें जीवन का सबसे खूबसूरत तोहफा देने के लिए हम अल्लाह के शुक्रगुज़ार हैं। वह (अलीज़ा) 24 सितंबर को रात 12.25 बजे हमारे जीवन में आई।"