निर्देशक बैरी जेनकिंस ने 'द लॉयन किंग' के प्रीक्वल 'मुफासा' का किया एलान, टीज़र किया जारी

ऑस्कर विजेता निर्देशक बैरी जेनकिंस ने ग्लोबल डिज़्नी इवेंट 'डी-23 एक्स्पो' में एनिमेटेड फिल्म 'द लॉयन किंग' (2019) के प्रीक्वल 'मुफासा: द लॉयन किंग' का एलान किया है। जेनकिंस ने फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए कहा कि इसमें मुफासा के बचपन से राजा बनने तक की कहानी दिखाई जाएगी व अन्य किरदारों के बचपन को भी दिखाया जाएगा।