निर्देशन करना रितेश का सपना था, लॉकडाउन में उन्होंने फिल्म बनाने का तय किया: जेनेलिया

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूज़ा ने कहा है कि उनके पति व ऐक्टर रितेश देशमुख का सपना था फिल्म निर्देशन करना जिसे उन्होंने मराठी फिल्म 'वेड' के साथ पूरा किया। ऐक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है कि लॉकडाउन वह समय था जब उन्होंने (रितेश ने) इस दिशा में आगे बढ़ने का तय किया और पूरे दिल से इसे (फिल्म को) बनाया।"