निर्देशन की सबसे बड़ी चुनौती है कि रोज़ आपसे सेट पर 400-500 सवाल पूछे जाते हैं: कंगना

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि फिल्म का निर्देशन करने में सबसे बड़ी चुनौती यह आती है कि फिल्म के सेट पर रोज़ 400-500 सवाल पूछे जाते हैं। गौरतलब है कि कंगना ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग खत्म की थी और फिल्म में वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते नज़र आएंगी।