दुमका (झारखंड) में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर ज़िंदा जलाए जाने से 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है, "लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है...अपराधियों को त्वरित सज़ा मिले।" वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर कहा, "इस तरह के जघन्य अपराध को...देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।"