inshorts

निर्माता-निर्देशक सावन कुमार टाक का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

फिल्म निर्माता व निर्देशक सावन कुमार टाक का गुरुवार को मुंबई में 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले फेफड़ों से संबंधित बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सावन के भतीजे व फिल्म निर्माता नवीन टाक ने बताया, "डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक और मल्टीपल-ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हुआ है।"