inshorts

निलंबित 12 सांसदों के माफी मांगने पर वापस हो सकता है उनका निलंबन: सरकार

राज्यसभा से 12 सांसदों के निलंबन पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा, "यदि ये 12 सांसद अपने दुर्व्यवहार के लिए...सभापति और सदन से माफी मांग लें...तो सरकार भी निलंबन रद्द करने पर विचार कर सकती है।" उन्होंने आगे कहा, "सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार को...मजबूरी में निलंबन का प्रस्ताव...सदन के सामने रखना पड़ा।"