नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार सबसे गरीब राज्य, '15 साल बेमिसाल' का क्या मतलब: तेजस्वी
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है, "हाल ही में प्रकाशित नीति आयोग की 'गरीबी सूचकांक' रिपोर्ट में बिहार को भारत का सबसे गरीब राज्य पाया गया है। अगर सीएम (नीतीश कुमार) इसे लेकर गंभीर होते तो कुछ सुधार ज़रूर होता।" उन्होंने आगे कहा, "उनके '15 साल बेमिसाल' का क्या मतलब जब स्थिति इतनी खराब है।"