inshorts

नीतीश कुमार से मिले तेलंगाना के सीएम, सुशील मोदी बोले- दिन में सपने देखने वालों का मिलन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। वहीं, इस मुलाकात पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बैठक 'दिन में सपने देखने वाले 2 लोगों का मिलन' है। राव आरजेडी प्रमुख लालू यादव से भी मुलाकात कर सकते हैं।