नीतू कपूर ने शेयर की दूल्हा बने रणबीर की फोटो, कहा- कपूर साहब की इच्छा पूरी हुई

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर दूल्हा बने बेटे व ऐक्टर रणबीर कपूर की फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह कपूर साहब (नीतू के पति व दिवंगत ऐक्टर ऋषि कपूर) के लिए...आपकी इच्छा पूरी हो गई।" गौरतलब है कि रणबीर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ गुरुवार को अपने वास्तु अपार्टमेंट (मुंबई) में शादी की थी।