अभिनेत्री नीतू कपूर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की सगाई की पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को हमारी सगाई हुई थी...बैसाखी के दिन की प्यारी यादें।😍" गौरतलब है, अभिनेत्री द्वारा शेयर यह तस्वीर ब्लैक ऐंड वाइट है और इसमें ऋषि नीतू को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं।