अभिनेत्री नीना गुप्ता ने उनकी आगामी फिल्म 'वध' के श्रद्धा वालकर हत्याकांड से जुड़े होने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "ऐसी खबरों पर यकीन न करें, हमारी फिल्म का श्रद्धा हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "फिल्म में हत्या की कहानी ज़रूर है लेकिन वह श्रद्धा हत्याकांड मामले के आसपास भी नहीं है।"