ऐक्टर नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड में रीमेक बनने की आलोचना करते हुए 'ई-टाइम्स' से कहा है, "बॉलीवुड में...कई थ्रिलर्स हैं...हम इनके बारे में क्यों नहीं सोच रहे? हम ऑरिजिनल आइडिया पर काम करने के बजाय फिल्म की रीमेक बना रहे।" उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में हमारे पास ऑरिजिनल आइडिया हैं...लेकिन मुझे लगता है कि हम सेफ खेलना पसंद करते हैं।"