नुपुर पर अखिलेश का 'शरीर को भी माफी मांगनी चाहिए' ट्वीट भड़काऊ है: महिला आयोग

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने नुपुर शर्मा पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'सिर्फ मुख को नहीं, शरीर को भी माफी मांगनी चाहिए' ट्वीट को 'भड़काऊ' बताते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बकौल शर्मा, "नुपुर को पहले से जान का खतरा है...यह ट्वीट उन पर हमले के लिए लोगों को भड़काता है।"