दिग्गज अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी ने कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज (83) के निधन पर ट्वीट किया है, "एक सच्चे लेजेंड...उत्कृष्ट कथक प्रतिपादक के निधन पर...देश शोक व्यक्त करता है।" उन्होंने आगे कहा, "आखिरी समय तक...उनके पैरों में घुंघरू थे...मैंने हमेशा कथक के माध्यम के रूप में...उनकी प्रशंसा की...और उनका सम्मान किया...नृत्य के मंच
पर...उनकी उपस्थिति को याद करूंगी।"