नेगेटिव कमेंट्स में भी कोई ज़रूरी बात हो सकती है: सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कार्तिक आर्यन

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कहा है कि वह खुद पर लिखी हुई हर चीज़ को पढ़ना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, "कमेंट, रिव्यू जो हो उसे पढ़ता हूं। कुछ लोगों को यह पसंद नहीं, वे सोचते हैं कि इससे वे नेगेटिव ज़ोन में चले जाएंगे।" बकौल कार्तिक, कभी-कभी नेगेटिव कमेंट्स में ज़रूरी बातें छिपी होती हैं।