नेटफ्लिक्स की 'क्राइम स्टोरीज़...' सीरीज़ के पहले एपिसोड के प्रसारण पर कर्नाटक एचसी की रोक

कर्नाटक हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स की 'क्राइम स्टोरीज़: इंडिया डिटेक्टिव्स' सीरीज़ के पहले एपिसोड 'अ मर्डर्ड मदर' के प्रसारण पर रोक लगा दी है। इस एपिसोड में 54-वर्षीय निर्मला चंद्रशेखर की उनकी बेटी अमृता द्वारा की गई कथित हत्या की बेंगलुरु पुलिस की जांच को दिखाया गया था। अमृता व एक अन्य आरोपी ने एपिसोड के खिलाफ याचिका दायर की थी।