पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 'आवर ग्रेट नैशनल पार्क्स' में नरेशन के लिए एमी अवॉर्ड मिला है। टेलीविज़न अकैडमी ने ट्वीट किया, "44वें अमेरिकी राष्ट्रपति...अब बेहतरीन नरेशन के लिए...एमी विजेता हैं।" इससे पहले ओबामा अपने मेमॉयर्स 'द ऑडेसिटी ऑफ होप' और 'ड्रीम्स फ्रॉम माय फादर' के ऑडियो वर्ज़न्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं।