नेता-अभिनेता बालकृष्ण ने इवेंट में स्टेज पर अभिनेत्री अंजलि को दिया धक्का, हुई आलोचना

तेलुगू फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के एक इवेंट में स्टेज पर अभिनेत्री अंजलि को धक्का देते नेता-अभिनेता एन बालकृष्ण का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। हालांकि, बालकृष्ण द्वारा धक्का मारे जाने के बाद अंजलि हंसने लगी थीं। बालकृष्ण, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के संस्थापक एनटी रामा राव के बेटे हैं।

Load More