प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गोवा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू चाहते तो भारत को आज़ादी मिलने के 'कुछ घंटों के भीतर' गोवा को आज़ाद किया जा सकता था। उन्होंने कहा, "भारत के पास फौज थी...कुछ घंटों में जो काम हो सकता था...वह कांग्रेस ने 15 वर्षों तक नहीं किया।"