नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर हुआ बेटे का जन्म

अभिनेता अंगद बेदी ने बताया है कि उनकी पत्नी व अभिनेत्री नेहा धूपिया ने रविवार को एक बेटे को जन्म दिया। अंगद ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "नेहा और बच्चे दोनों की सेहत ठीक है...नेहा, इस सफर में ऐसी योद्धा बनने के लिए धन्यवाद।" नेहा और अंगद की बेटी मेहर का जन्म नवंबर 2018 में हुआ था।