नेहा धूपिया ने बेटे के जन्म के 3 माह बाद बताया- गुरिक सिंह धूपिया बेदी रखा है उसका नाम
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने बेटे के जन्म के 3 माह बाद बताया कि उसका नाम गुरिक सिंह धूपिया बेदी रखा गया है। उन्होंने कहा, "हम हमेशा कुछ ऐसा चाहते थे जिसका मतलब सुंदर हो और जो थोड़ा असामान्य नाम हो।" इस नाम का मतलब बताते हुए उन्होंने कहा, "गुरिक का अर्थ है ईश्वर के साथ...दुनिया को बचाने वाला।"