ऐक्ट्रेस-डांसर धनश्री वर्मा ने सिंगर नेहा कक्कड़ के 'ओ साजना' गाने को फाल्गुनी पाठक के ओरिजनल गाने 'मैंने पायल है छनकाई' से बेहतर बताया है। उन्होंने कहा, "हम सभी को यह गाना बहुत पसंद है...इसे सुनते हुए बड़े हुए हैं।" बकौल धनश्री, संगीतकार तनिष्क बागची, नेहा और जानी, इन सभी लोगों ने मिलकर गाने को और भी बेहतर बनाया है।