नैतिकता से समझौता नहीं कर सकता: पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफे के बाद सिद्धू

पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर कहा, "मेरी लड़ाई मुद्दों पर आधारित है और मैं लंबे समय से इसके साथ खड़ा हूं। मैं अपनी नैतिकता...से समझौता नहीं कर सकता।" उन्होंने कहा, "मैं पंजाब के मुद्दों...के साथ समझौता होते देख रहा हूं। मैं आलाकमान को गुमराह नहीं कर सकता।"