inshorts

नैशनल हेराल्ड केस में ईडी ने 12 जगहों पर की छापेमारी, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

नैशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्‍डरिंग मामले में ईडी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित हेराल्ड हाउस समेत 12 जगहों पर छापेमारी की। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "हेराल्ड हाउस पर छापेमारी भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ जारी हमले का एक हिस्सा है।" बकौल रमेश, "आप हमें चुप नहीं करा सकते।"