कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से नैशनल हेराल्ड मामले से जुड़ी मनी लॉन्डरिंग जांच में ईडी पूछताछ कर रही है। गांधी परिवार समेत कई कांग्रेस नेताओं पर इस भ्रष्टाचार मामले की जांच सालों से चल रही है। गौरतलब है, इसमें यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के अधिग्रहण में धोखाधड़ी, साजिश और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया गया है।