'नॉटिंग हिल' और 'माई कज़न रेचल' को निर्देशित करने वाले फिल्ममेकर रोजर मिशेल का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में जन्मे मिशेल ने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में रॉयल कोर्ट थिएटर से की थी।