सुपरटेक के मुताबिक, नोएडा (उत्तर प्रदेश) में ढहाए गए उसके ट्विन टावर वाली जगह का इस्तेमाल अन्य आवासीय परियोजना के लिए होगा। बकौल कंपनी, ऐसा नोएडा अथॉरिटी की उचित मंज़ूरी और एमराल्ड कोर्ट सोसायटी के घर खरीदारों की सहमति के बाद होगा। सुपरटेक के चेयरमैन आर.के. अरोड़ा के अनुसार, इमारतों को ढहाने के लिए एजेंसियों को ₹17.5 करोड़ दिए गए।