नोबेल विजेता मलाला ने ब्रिटिश शो से किया ऐक्टिंग में डेब्यू, पहला लुक आया सामने
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई ने ब्रिटिश (सिटकॉम) शो 'वी आर लेडी पार्ट्स' के दूसरे सीज़न से ऐक्टिंग में डेब्यू किया है। इस शो में वह कैमियो करती नज़र आएंगी। 26 वर्षीय मलाला का शो से पहला लुक सामने आया है जिसमें वह एक घोड़े पर सवार हैं और उन्होंने एक हैट भी लगा रखी है।