नोरा को बांग्लादेश सरकार ने परफॉर्मेंस की नहीं दी अनुमति, विदेशी मुद्रा भंडार का दिया हवाला

बांग्लादेश सरकार ने राजधानी ढाका के एक कार्यक्रम में ऐक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही को डांस परफॉर्म करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, 'वैश्विक हालात को देखते हुए और विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से' अनुमति नहीं दी गई। नोरा इस कार्यक्रम में पुरस्कार भी सौंपने वाली थीं।

Load More