नोरा फतेही को दिल्ली पुलिस ने ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में क्यों भेजा था समन?

अधिकारियों के मुताबिक, ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुईं अभिनेत्री नोरा फतेही से कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से उनके संबंधों को लेकर पूछताछ हुई। एक अधिकारी ने कहा, "पिंकी ईरानी ने...दोनों का परिचय सुकेश से कराया था...उनसे ईरानी के साथ...पूछताछ की जाएगी।" बकौल पुलिस, नोरा आरोपी नहीं हैं।