नोरा फतेही ने कतर में फीफा फैन फेस्ट के दौरान उल्टा लहराया तिरंगा, हुई आलोचना
कतर में जारी 2022 फीफा विश्व कप में फीफा फैन फेस्ट के दौरान स्टेज पर तिरंगे को उल्टा लहराने को लेकर अभिनेत्री नोरा फतेही की आलोचना हो रही है। एक वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "झंडे का सम्मान करो" जबकि दूसरी यूज़र ने लिखा, "तिरंगा ठीक से पकड़ो।" एक यूज़र ने कहा कि नोरा को माफी मांगनी चाहिए।