नौकरी न मिलने से गुस्साए शख्स ने महाराष्ट्र में कुल्हाड़ी से तोड़ी ईवीएम, हिरासत में लिया गया

नांदेड़ (महाराष्ट्र) के रामतीर्थ मतदान केंद्र पर शुक्रवार को एक युवक ने कुल्हाड़ी से ईवीएम तोड़ दी जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद नौकरी नहीं मिल पाने की वजह से नाराज़ था। पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय आरोपी अपनी पैंट में कुल्हाड़ी छिपाकर लाया था।

Load More