नौजवान देश के लिए जान देने को तैयार, लेकिन निकम्मी सरकार भर्ती के लिए तैयार नहीं: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना की भर्ती के मुद्दे पर कहा, "नौजवान देश के लिए जान देने को तैयार हैं...लेकिन यह निकम्मी सरकार सेना में भर्तियां करने के लिए तैयार नहीं है।" उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कुछ युवक सेना में भर्ती की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "ना रोज़गार...ना रक्षा..किसके अच्छे दिन?"