जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि देश के लाखों-करोड़ों नौजवानों को यह लगने लगा है कि अगर कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा। कन्हैया ने कहा कि सत्ता पर काबिज़ हुए लोग देश की परंपरा, संस्कृति, इतिहास, वर्तमान और भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।