inshorts

न्याय के मंदिर में गोलियों की गूंज, गृह मंत्री कहां हैं?: रोहिणी कोर्ट की घटना पर सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की रोहिणी अदालत में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना का एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "न्याय के मंदिर में गोलियों की गूंज।" उन्होंने लिखा, "देश की राजधानी में इतनी बड़ी वारदात...गृह मंत्री अमित शाह जी कहां हैं?" वहीं, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में कोर्ट में 2 हमलावरों को मार गिराया है।