न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है बीजेपी: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों और विपक्षी नेताओं को लिखे पत्र में बीजेपी पर न्यायपालिका को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "न्यायपालिका के लिए...मन में बहुत सम्मान है...लेकिन मौजूदा समय में पक्षपाती राजनीतिक दखलंदाज़ी के चलते लोगों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।"