न्यायपालिका पर विश्वास कायम रहा: शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की अनुमति मिलने पर उद्धव

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट को शिवाजी पार्क (मुंबई) में वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति दिए जाने पर ठाकरे ने कहा है, "न्यायपालिका पर हमारा विश्वास कायम रहा।" उन्होंने कहा, "कोविड-19 महामारी काल को छोड़कर...पार्टी की स्थापना के बाद से हमने शिवाजी पार्क में दशहरा रैली कभी बंद नहीं की।"