inshorts

न्यायिक अधिकारियों पर दुर्भावनापूर्ण हमले प्रायोजित प्रतीत होते हैं: सीजेआई रमणा

भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में संविधान दिवस समारोह में कहा कि न्यायिक अधिकारियों पर हमले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "ये हमले प्रायोजित प्रतीत होते हैं...केंद्रीय एजेंसियों को ऐसे दुर्भावनापूर्ण हमलों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।" बकौल सीजेआई, सरकारों को न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना चाहिए।