न्यूड तस्वीरों के केस में पुलिस से बोले रणवीर- पता नहीं था कि बड़ी परेशानी हो जाएगी: रिपोर्ट

बकौल रिपोर्ट्स, रणवीर सिंह ने अपनी न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने पर दर्ज एफआईआर को लेकर पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह नहीं जानते थे कि इससे इतनी बड़ी परेशानी हो जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सोमवार सुबह 7 बजे जांच अधिकारी के सामने पहुंचे रणवीर ने सुबह 9:30 बजे तक बयान दर्ज कराया था।