अभिनेता अल्लू अर्जुन रविवार को न्यूयॉर्क (अमेरिका) में इंडिया डे परेड में शामिल हुए जिसकी तस्वीरें व वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों 'पुष्पा' स्टाइल में दाढ़ी पर हाथ फेरते नज़र आ रहे हैं। अर्जुन ने लिखा, "न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मिलकर खुशी हुई।"