जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश; एके-47 व 6 हैंड ग्रेनेड बरामद

पुंछ (जम्मू-कश्मीर) के सुरनकोट इलाके में मंगलवार को एक गुफा के भीतर बने संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश किया गया। मौके से एक एके-47, एक मैगजीन, 30-कारतूस, 6 हैंड ग्रेनेड और कुछ दवाइयां बरामद की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सेना/पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान ये हथियार बरामद किए गए।

Load More