पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने के लिए कैसे और कहां करें अप्लाई?

पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन पीएफ क्लेम फॉर्म भरना होगा जिसके लिए https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाकर यूएएन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद 'ऑनलाइन सर्विसेज' में जाकर 'क्लेम फॉर्म-31, 19, 10सी और 10डी' ऑप्शन चुनकर अकाउंट व आधार की जानकारी वेरीफाई करें। फॉर्म में क्लेम का कारण चुनकर ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद क्लेम सबमिट कर दें।