पीएम का भाषण बहुत उबाऊ था, लगा कि मैथ का 'डबल पीरियड' चल रहा: प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में शनिवार को दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को बहुत उबाऊ बताया। उन्होंने कहा, "दशकों बाद ऐसा लगा कि गणित के 'डबल पीरियड में बैठे हैं। नड्डा जी हाथ मल रहे थे और जब मोदी जी ने उनकी ओर देखा तो वह अचानक ऐक्टिंग करने लग गए कि मैं सुन रहा हूं।"