पीएम के भाषण में 'इतिहास का तोड़-मरोड़' करने के अलावा कुछ नहीं था: कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा में दिए भाषण पर कहा है, "90 मिनट के भाषण में 'प्रधानमंत्री इतिहास तोड़ मरोड़ योजना' और 'प्रधानमंत्री कांग्रेस बदनाम योजना' के अलावा कुछ नहीं था।" जयराम ने कहा, "प्रधानमंत्री का यह एक चुनावी भाषण था। प्रधानमंत्री 90 मिनट तक झूठ की गंगा बहाते रहे।"